किशनगंज, मार्च 22 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की रात नगर पंचायत बहादुरगंज अंतर्गत वार्ड संख्या 16 सताल इसतमरार में तेज आंधी की वजह से आवासीय घर पर आम का पेड़ गिर जाने से घर के अंदर बच्चों संग सो रही एक  महिला फुलमनी (32) की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में घायल दो बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज में इलाज के बाद स्थिति संतोषजनक बताई गई है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत वार्ड संख्या 16 सताल इसतमरार में शुक्रवार की रात तेज आंधी की चपेट में आने से पेड़ आवासीय घर पर गिर गया। घटना में घर के अंदर बच्चों संग सो रही 32 वर्षीया फुलमनी, पति तालु टुडु की दबने से मौके पर मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गये। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव का पंचनाम...