बरेली, मार्च 23 -- खेल निदेशालय की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला और मंडल स्तर के ट्रायल 23 मार्च सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। सभी ट्रायल सुबह आठ बजे से होंगे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा ट्रायलों में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल बैडमिंटन, टेबल टेनिस के बालक वर्ग के जिला स्तर ट्रायल 23 मार्च को और मंडल स्तर के ट्रायल 27 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। बालिका वर्ग के जिला स्तर ट्रायल 24 मार्च को और मंडल स्तर के ट्रायल 28 मार्च को होंगे। क्रिकेट, कबड्डी बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूड़ो, हैंडबॉल के आवासीय छात्रावासों के लिए जिला स्तर ट्रायल बालक वर्ग के 25 मार्च और मंडल स्तर के ट्रायल 29 मार्च तथा बालिका वर्ग के जिला स्तर के ट...