कोडरमा, अप्रैल 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र स्थित एक आवासीय कोचिंग सेंटर से निकले छात्र को पुलिस ने आठ घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 11 वर्षीय बच्चा गिरिडीह जिले के बिरनी इलाके का रहनेवाला है। बताया गया कि 31 मार्च को उसके अभिभावक उसे आवासीय कोचिंग सेंटर में छोड़कर गए थे। अभिभावकों के लौटने के करीब एक घंटे बाद ही बच्चा कोचिंग सेंटर से कहीं निकल गया और लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने बुधवार को उसे जयनगर थाना के गरचांच पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...