बिजनौर, मई 3 -- कालागढ़/अफजलगढ़। आवासीय कालोनी के भीतर गुलदार की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर पत्राचार किए जाने की बात कही जा रही है। कालागढ़ की हाईडिल कॉलोनी स्थित हॉस्टल की दीवार तथा कार्यालय परिसर में गुलदार को चहलकदमी करते देखा जा रहा है। आबादी वाले इलाकों में गुलदार की लगातार मौजूदगी से लोग खासे भयभीत हैं। हाईडिल कॉलोनी प्रभारी तनवीर अहमद ने गुलदार की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि वन विभाग को इसकी सूचना दी जा रही है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल पर रात्रि में एक गार्ड तैनात कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.