जौनपुर, दिसम्बर 19 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के कमरुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे सीडीओ ध्रुव खड़िया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, पेंशन, किसान सम्मान निधि और रास्ते की समस्या बताई। जिसपर सीडीओ ने बीडीओ, एडीओ पंचायत और सचिव को इन समस्याओं के संबंध में जल्द समाधान के निर्देश दिए। ब्लाक के दूसरे ग्राम पंचायत गजना में भी चौपाल का आयोजन किया गया। यहां ब्लाक के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान बीडीओ कृष्णमोहन यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, एडीओ आईएसबी राकेश रोशन, सचिव अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान अगनु, उर्मिला देवी, आशीष यादव, अतुल यादव अन्य रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.