मैनपुरी, मार्च 7 -- खेतों पर गए 85 वर्षीय किसान पर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में घायल किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। गोवंश के हमले में किसान की मौत होने से लोगों में नाराजगी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बख्ती निवासी 85 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र बनवारीलाल शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब खेतों पर गए थे। रास्ते में एक आवारा सांड़ को उन्होंने हटाने की कोशिश की तो इस सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.