आवारा सांड को पकड़वाने की मांग
सहारनपुर, जून 18 -- तीतरों। आवारा सांड के द्वारा घायल किए गए ग्रामीणों के प्रकरण में ग्रामीण उप जिलाधिकारी से मिले तथा आवारा सांड को गौशाला भेजने की मांग की। गांव रादौर में आवारा सांड के हमले के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। 2 दिन पूर्व सांड ने घर में घुसकर बिल्लू पहलवान को घायल कर दिया था। इससे पहले भी आवारा सांड विकास रोहिल्ला को घायल कर चुका है। कई दिन पहले एससी एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि के सामने भी ग्रामीण बंदरों तथा आवारा सांड से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल नकुड पहुंचा और उन्होंने एसडीएम नकुड को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम नकुड ने समस्या का संज्ञान लेते हुए बीडीओ गंगोह को उक्त प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान अशोक कुमार, अंकित कुमार, सुरेश कुमार, राहुल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.