लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- नगर पालिका की लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कुमारन टोला में एक आवारा सांड के हमले में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में व्यापारी का हाथ टूट गया, जिसे उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उक्त सांड इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इस संबंध में नगर पालिका को कई बार शिकायत और सूचना दी गई, लेकिन अब तक सांड को पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। घटना को लेकर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गोवंश संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.