हापुड़, जून 15 -- नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में रविवार को एक छात्रा आवारा सांड की चपेट में आकर घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जोरदार टक्कर लगने से छात्रा वाहन सहित सड़क पर गिर पड़ी और उसे चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद चौकी प्रभारी राहुल सिशोदिया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समय पर सहायता मिलने से छात्रा को गंभीर नुकसान से बचा लिया गया।अस्पताल यह भी पढ़ें- आवारा सांड के हमले से छात्रा घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता में छात्रा का उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घट...