बागपत, मार्च 15 -- बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव में खेतों पर जा रहे किसान को आवारा सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान को गंभीर हालत में मेरठ भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के नवादा गांव निवासी 70 वर्षीय किसान विजय सिंह शनिवार को अपने खेतों पर जा रहा था। तभी रास्ते में एक आवारा सांड आ गया और उसने किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह आवारा सांड को वहां से भगाया और किसान को बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने किसान को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बालैनी थाने में भी इत्तेफाकिया प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...