अमरोहा, मार्च 29 -- मंडी धनौरा। एक आवारा सांड ने खेत पर काम कर रहे चार किसानों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में चारों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें धनौरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। रविवार को सुनगढ़ माफी में ग्रामीण अपने खेतों में कृषि कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने अचानक हमला बोल दिया। सांड ने किसानों को दौड़ाकर पटक दिया, जिससे अयान, अल्ताफ़, अनवार और देवेंद्र सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह सांड को भगाया और घायलों को बचाया। गांव के पूर्व प्रधान साबिर सैफी ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यह सांड न केवल फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि अब लोगों पर भी हमलावर हो गया है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.