औरैया, मार्च 25 -- औरैया, संवाददाता। शहर में आवारा सांड़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूमते और आपस में लड़ते सांड़ लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बुधवार को हरलाल धाम के पास एक आवारा सांड़ ने अधेड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।मुहल्ला ब्रम्हनगर निवासी करीब 50 वर्षीय संतोष पोरवाल बुधवार घर से निकलकर हरलाल धाम के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह सांड़ को भगाया और घायल को उठाकर परिजनों को सूचना दी।परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर ...