बिजनौर, मार्च 16 -- राजा का ताजपुर। पेट्रोल पंप के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए खतरा बनता जा रहा है। रविवार को एक आवारा पशु ने पैदल जा रहे युवक को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार को मोहल्ला रहमान चौक निवासी सलमान अहमद किसी काम से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए एक निराश्रित पशु ने उसे उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह उसे पशु से बचाया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को गम्भीर घायल अवस्था मे हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...