आवारा पशु को बचाने के प्रयास में घायल बाइक सवार मजदूर की मौत
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर पोलीगंज के समीप बीते 26 जुलाई को आवारा पशु से बचने के चक्कर में हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर 30 वर्षीय वीरपाल पुत्र हरीशंकर की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वह थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मानपुर का रहने वाला था।हादसे के वक्त बाइक पर तीन मजदूर सवार थे, जिसमें वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई थीं। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद परिजन उसे बरेली ले गए थे, जहां शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। न्यूरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.