नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-168 में मंगलवार शाम आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब घटी, जब वह ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कार्यालय से पीजी लौट रहे थे। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सुरजन नगर निवासी प्रखर सुधांशु के रूप में हुई। वह पिछले एक वर्ष से सेक्टर-168 स्थित पीजी में रह रहे हैं। वह ग्रेटर नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई प्रणव भारद्वाज ने बताया कि आवारा पशु के सींग ने उनके हेलमेट को भेद दिया और उनकी दाहिनी आंख के ऊपर जा लगा। इससे प्रखर की खोपड़ी सुधांशु में गंभीर चोटें आईं। बताया जाता है कि उनके चश्मे के टुकड़े उनके सिर में धंस गए। एक राहगीर ने सुधांशु के फिंगरप्रिंट का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.