चंदौली, जनवरी 3 -- टांडा कला। चहनिया ब्लॉक में आवारा पशुओं से किसान और राहगीर दोनों परेशान हैं। ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ये पशु किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के टांडा कला सोनबरसा, सरावली उतड़ी, छपरा, चकरा जैसे गांवों में चार-पांच की संख्या में आवारा पशु घूमते देखे जा सकते हैं। इनके कारण साइकिल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के आवागमन में बाधा आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.