शाहजहांपुर, मई 11 -- सिंधौली, संवाददाता। आवारा पशुओं से परेशान किसानों और ग्रामीणों ने रविवार को छुट्टा मवेशियों को पकड़कर कंपोजिट विद्यालय रखिया बुजुर्ग में बंद कर दिया। किसानों का आरोप है कि छुट्टा पशु लगातार उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। रखिया बुजुर्ग, मियांपुर, गरगैया और भंडेरी गांव के ग्रामीण सुबह से ही छुट्टा पशुओं को घेरने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पशुओं को पकड़कर विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के किसान भी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- कटिहार: देवकीनन्दन उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर खेल मैदान अतिक्रमण का शिकार किसानों के समर्थन में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार...