बिजनौर, जनवरी 17 -- शुक्रवार को अखिल भारतीय मजदूर सभा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्या बिजली बिल 2025 की पूर्ण माफी, खाद की निर्बाध व कालाबाजारी-मुक्त आपूर्ति, किसान विरोधी बीज बिल की वापसी, एमएसपी की कानूनी गारंटी, सम्पूर्ण कर्ज माफी, गन्ना बकाया का व्याज सहित तत्काल भुगतान,मील से 15 किमी दूरी के अंदर कोल्हू/क्रेसर पाबंदी बाले नियम की समाप्ति,आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा हो। इस मौके पर चौधरी विजयवीर सिंह, शमशाद हुसैन, मांगेराम सैनी, महेन्द्र सिंह, नरेश धारीवाल, प्रिन्स देओल,अमित चीमा,अंकित देओल, विवेक चौहान, दीक्षित चौहान, कुंदन सिंह, विकास चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.