प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कुंडा, संवाददाता। इलाके की विभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल की अगुवाई में किसानों ने तहसील में मंगलवार को प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की धमकी दी। किसान मंगलवार को आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने को गोशाला भेजने, ग्राम सभाओं की सरकारी जमीनों पर हुए भूमाफिया के अवैध कब्जे हटवाने, किसानों को कम से कम दिन में दस रात में 8 घंटे की विद्युत आपूर्ति किए जाने, 200 यूनिट तक बिजली माफ किए जाने, सीमान्त किसानों के 5 बीघे तक के केसीसी ऋण माफ किए जाने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का ज्ञापन लेते हुए एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया। किसानों ने चेतावनी दी एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.