गंगापार, फरवरी 18 -- चंदौहा, रामापुर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा मजदूर सम्मलित हुए। मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के आवाह्नन पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दिशा निर्देश पर हम कांग्रेस जन आप सभी के अधिकारों एवं मनरेगा की पूर्ण बहाली की लड़ाई चौपाल लगाकर लड़ रहे हैं। आप सब मनरेगा को बचाने के लिए आगे आयें। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक यह लड़ाई मनरेगा की पूर्ण बहाली तक जारी रहेगी। किसानों की बात करते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि 2027 में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी तो प्रदेश के किसानों को आवारा पशुओं से आजादी और खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.