गया, मार्च 25 -- रामनवमी को लेकर नगर निगम शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ आवारा मवेशियों को भी पकड़ रहा है, जिससे जुलूस के दौरान इन मवेशियों के कारण किसी तरह के भगदड़ ना हो। इसी को लेकर मंगलवार की देर रात केदारनाथ मार्केट व अन्य जगहों से सड़क पर विचरण करते मवेशियों को पकड़ा गया। इस दौरान रमना रोड में जैन मंदिर के समीप एक मवेशी को पकड़ा गया तो उपद्रवियों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। वाहन क्षतिग्रस्त, कर्मियों को भी लगी चोटसिटी मैनेजर पवित्र कुमार ने बताया कि रात करीब दस बजे यह घटना हुई। जब वह टीम का नेतृत्व करते हुये आगे बढ़े तभी ड्राइवर का पीछे से कॉल आया कि कुछ लोगों ने पथराव कर दिया है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। घटना के बाद कोतवाली व सिविल लाइन थाना की पुलिस पहुंची। तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। इस दौरान पथराव में मवेशी पकड़ने ...