आवारा पशुओं के गले में बांधी रेडियम पट्टी
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- कोखराज क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई की टीम ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए नई पहल की है। टीम ने आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांधी है। रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी पड़ते ही रेडियम पट्टी चमकने लगेगी, इससे वाहन चालकों को दूर से ही सड़क पर पशु होने का संकेत मिल सकेगा और वे समय रहते वाहन की रफ्तार कम कर सकेंगे। एनएचएआई की इस पहल से आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.