देहरादून, अप्रैल 10 -- मसूरी। संवाददाता आवारा पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल एनिमल क्लिनिक का पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार करेगी। रेबीज रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।नगर पालिका व ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था के संयुक्त सहयोग से मोबाइल एनिमल क्लिनिक सेवा का नगर पालिका प्रागंण में शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीमार ,व घायल लावारिस कुत्तों, एवं अन्य पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सकेगा। इस सेवा में पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार, रेबीज रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.