संभल, मई 6 -- संभल। जनपद की मंडी समिति इन दिनों आवारा गोवंशीय पशुओं का अड्डा बन चुकी है। मंडी परिसर में दिनभर दर्जनों आवारा पशु बेखौफ घूमते रहते हैं, जो न केवल किसानों के अनाज को नुकसान पहुँचा रहे हैं, बल्कि व्यापारियों और किसानों के लिए जान का जोखिम भी बने हुए हैं। आढ़तों पर रखी अनाज की बोरियों को ये पशु फाड़ देते हैं और अनाज खा जाते हैं। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद जब किसान अपनी फसल सुरक्षित बेचने की उम्मीद करता है, तो उसे यहाँ इन पशुओं से अपनी फसल बचानी पड़ती है। हैरानी की बात यह है कि ये पशु अब हिंसक हो चुके हैं। यदि कोई किसान या मजदूर इन्हें अपनी आढ़त से भगाने की कोशिश करता है, तो ये पशु उन पर हमला कर देते हैं। मंडी में आने वाले लोग हर समय डर के साये में काम करने को मजबूर हैं।स्थानीय व्यापारियों और किसानों का आरोप है कि मंडी समिति के अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.