हाथरस, दिसम्बर 22 -- सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। आवारा पशु आलू और गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान बेहद परेशान और चिंतित हैं। सादाबाद तहसील की ग्राम पंचायत तसिंगा के गांव नगला गूलर निवासी किसान शिवराज सिंह के आलू के खेत में गुरूवार की रात को आवारा पशुओं ने जमकर उत्पात मचाया। किसान शिवराज सिंह ने बताया कि सर्द मौसम के बावजूद वह रात करीब 11 बजे तक खेतों की रखवाली कर घर लौटे थे। उस समय तक खेत सुरक्षित था, लेकिन देर रात आवारा पशु खेत में घुस आए। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि आलू की फसल को बुरी तरह रौंद दिया गया है और पौधों को उखाड़कर भारी नुकसान पहुंचाया गया है। किसान का कहना है कि क्षेत्र में बनी गौशालाओं में पशुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.