बगहा, मई 15 -- नरकटियागंज। नगर के महात्मा गांधी मार्ग में गुरुवार की शाम में आवारा घोड़े की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी।मृतक की पहचान रामनगर थाना के डैनमरवा गांव निवासी अजमेरी खातून(23) के रूप में हुई है। वह मो सलाउद्दीन की पत्नी थी।बताया जाता है कि महिला शादी की खरीददारी को लेकर गुरुवार को नरकटियागंज बाजार आई थी।महात्मा गांधी मार्ग में वह एक से दूसरे दुकान में घूम रही थी।इसी बीच महात्मा गांधी मार्ग में आपस मे लड़ रहे आवारा घोड़े तेज गति से दौड़ने लगे और महिला को टक्कर मार दी।महिला घटनास्थल पर ही बेसुध हो गई।आनन फानन में महिला के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।हालांकि इलाज में जाने के पहले ही महिला की मौत हो गई।परिजनों का कहना था कि नगर में चारो ओर आवारा पशुओं की भरमार है।लेक...