औरैया, फरवरी 22 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर-अजीतमल के मुगल रोड पर शनिवार देर शाम बाइक सवार की आवारा गौवंश से टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा निवासी शिववीर गुर्जर अजीतमल स्थित अयोध्या धाम गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। पुरानी तहसील के सामने अचानक सड़क पर आवारा गौवंश आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा गौवंश की समस्या को लेकर लोगों में चिंता जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.