आवारा गोवंश से बचने में दो डीसीएम भिड़ीं, चालक की मौत
औरैया, अगस्त 8 -- नेशनल हाईवे पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात अचानक आवारा गोवंश सामने आने से दो डीसीएम की भिड़ंत हो गई। आगे चल रही डीसीएम के चालक ने गोवंश को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही डीसीएम उसमें जा घुसी। हादसे में पीछे वाली डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कानपुर देहात के हाथूमा गांव निवासी विशाल डीसीएम में घी लादकर कानपुर से आगरा जा रहे थे। उनके आगे इटावा निवासी श्याम सुंदर डीसीएम लेकर कानपुर से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात दोनों वाहन अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे। इसी दौरान अचानक आवारा गोवंश हाईवे पर आ गया। गोवंश को बचाने के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.