आवारा गोवंश से टकराकर कार सवार युवक की मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- एटा कुरावली मार्ग पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आवारा गोवंश से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी मां घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक मैनपुरी की जिला कीड़ा अधिकारी की बहन का पुत्र था। घटना शुक्रवार देर रात 11 बजे की है। चंडीगढ़ के रेलवे कॉलोनी मोहाली निवासी 23 वर्षीय पार्थ सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह अपनी मां सरोज देवी के साथ मैनपुरी आ रहे थे। पार्थ की मौसी साधना सिंह मैनपुरी स्टेडियम में जिला कीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उनकी मां भी रेलवे में कार्यरत हैं। एटा कुरावली मार्ग पर जैथरा मोड़ के निकट पहुंचते ही उनकी कार एक आवारा गोवंश से टकरा गई। जिससे कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.