हरदोई, मार्च 31 -- हरपालपुर। आवारा गोवंश के हमले में मंगलवार को 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। गंधेड़ा गांव निवासी सुनील की बेटी अवनीका दोपहर में अपने भाई को खेत से बुलाने जा रही थी, तभी रास्ते में गोवंश ने उस पर हमला कर दिया था। परिजनों ने सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने तत्काल परीक्षण किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वे शव को अपने साथ घर ले गए। अवनीका गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी और अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.