रामपुर, मार्च 7 -- शहर के कई मोहल्लों में आवारा गोवंश और कुत्तों के कारण फैल रही गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़कों और गलियों में कूड़ा बिखर जाने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है और लोगों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय आवारा गोवंश और कुत्ते कूड़ेदानों व खुले पड़े कूड़े के ढेर को फैलाकर सड़कों पर बिखेर देते हैं। सुबह तक गलियों और सड़कों पर गंदगी फैल जाती है, जिससे बदबू के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। राहगीरों और दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब यह जानवर सड़कों के बीचों-बीच घूमते रहते हैं। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...