हरदोई, फरवरी 20 -- पाली, संवाददाता। क्षेत्र के लौकाह गांव व आसपास के इलाकों में आवारा गोवंशों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोवंशों के झुंड किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को लौकाह गांव निवासी किसान विश्वेश्वर राजपूत के लगभग 6 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की अधिकतर फसल को आवारा गोवंशों के बड़े झुंड ने तहस-नहस कर दिया। फसल बर्बाद होने से आक्रोशित किसान ने मजबूर होकर खेत में बची हुई फसल को भी ट्रैक्टर से जोत दिया। पीड़ित किसान विश्वेश्वर राजपूत ने बताया कि आवारा गोवंशों के कारण उनकी अधिकांश फसल पहले ही नष्ट हो चुकी थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि गांव के आसपास सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। आरोप है कि प्रधान, सचिव और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.