समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- समस्तीपुर । शहरवासियों को अब आवारा कुत्तों व पशुओं से नगर निगम सुरक्षा दिलाएगा। आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ कर उनका नसबंदी व टीकाकरण कर उन्हें उनके स्थलों पर सुरक्षित भेजेगा। इसकी कवायद नगर निगम के स्तर से तेज हो गई है। इस तमाम कार्य को शुरू करने के लिए निगम द्वारा संबंधित एक्सपर्टों व कर्मियों की नियुक्ति करने के लिए टेंडर किया जा रहा है। नगर निगम में इसके लिए डॉग रिस्पॉन्स टीम गठित कर दी गई है। साथ ही आम शहरवासियों के लिए हेल्पलाइन न. जारी किया गया है, जिसका न. 1800-345-64 है। नगर निगम के नगर प्रबंधक 2 आशुतोष मिश्रा को इस टीम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में विभिन्न कार्य के लिए कर्मियों को शामिल किया गया है, जिनकी अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई है। टीम नियमित रूप से शहर में आवारा कुत्...