बागपत, मार्च 17 -- चांदीनगर। रटौल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने रटौल क्षेत्र में 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने रटौल पीएचसी पहुंचकर घायलों को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाए। रटौल क्षेत्र के सरफाबाद, फुलैरा, गौना, खासपुर,भागौट, घिटौरा आदि गावों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रटौल निवासी फैज, लविश, घिटौरा निवासी तुषार, खैला निवासी ध्रुव, फुलैरा निवासी सतीश, गौना निवासी हारून, खासपुर निवासी मोहन और पवन, अनीता निवासी भागौट आदि को कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। इन सभी को रटौल पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। सीएचसी प्रभारी खेकड़ा डा. ताहिर ने बताया कि रैबिज के इंजेक्शन रटौल और खेकड़ा दोनों जगह उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.