रामपुर, मार्च 3 -- नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ही कई बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां सभी बच्चों को एंटी-रेबीज टीका देकर घर भेज दिया गया। सोमवार को ही घायलों में मोहल्ला चक निवासी मोहम्मद अदनान उम्र सात वर्ष गली में खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगा कर बच्चे को बचाया। वहीं 5 वर्षीय विषाका पुत्री वीर सिंह, 3 वर्षीय रुबेद पुत्र रिजवान निवासी ग्राम खोद कला, 6 वर्षीय नुकुल पुत्र पिंटू निवासी ग्राम भोट, 3 वर्षीय हम्माद रजा पुत्र मोहम्मद अकील निवासी ग्राम नवाबनगर, 2 वर्षीय नवाज पुत्र मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.