मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मोहल्ला साकेत कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने एक युवती को काटकर जख्मी कर दिया।शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर नगर पालिका गंभीर नहीं है। आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। नगर पालिका आवारा कुत्तों के लिए एबीसी सेंटर और डॉग शेल्टर होम भी नहीं बना पाया है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को अभी तक भूमि भी नहीं मिल पायी है। गुरुवार को आवारा कुत्तों के ने एक युवती को घेर लिया। उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। युवती ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया। इस बीच आवारा कुत्तों ने उसे काट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.