प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- रानीगंज कैथौला। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 42 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा पुत्र अमृतलाल विश्वकर्मा रविवार सुबह रायपुर भटनी स्थित फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.