उरई, मार्च 31 -- कोंच। विकास खंड के भेंपता में मोर की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। भेंपता में सुबह आवारा कुत्तों ने एक मोर पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। ग्रामीणों का कहना है क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे न केवल वन्य जीवों बल्कि आम लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.