आवारा कुत्तों ने महिला की नाक काटकर किया लहूलुहान
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अम्मा गांव में गुरुवार दोपहर आवारा कुत्तों ने दंपती पर हमला बोला दिया। कुत्ते ने किसान बैद्यनाथ राम की पत्नी सुनीता देवी की नाक को काटकर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दंपती खेत से मूंग तोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। दोनों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। किसान बैद्यनाथ राम ने बताया कि गुरुवार दोपहर चौर से मूंग तोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनपर हमला कर दिया। उसने मूंग की छैंटी फेंककर बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान कुत्तों ने उनकी पत्नी सुनीता देवी पर हमला कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सुनीता खतरे से बाहर है। बैद्यनाथ राम का भी प्राथमिक उपचार किया गया है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.