लखनऊ, अप्रैल 12 -- आवारा कुत्तों ने रविवार शाम खेतों पर गई मासूम बच्ची को बाबा के सामने ही नोच डाला। बाबा ने डंडा लेकर बचाने का प्रयास किया। इस बीच, शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को भगाया। तब तक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए मासूम को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया है। तरौना गांव निवासी मनीष सोनवानी की बेटी अनन्या (3) अपने बाबा शिवनारयण सोनवानी के साथ खेत पर गई थी। बाबा गेहूं की कटी पड़ी फसल के बोझ बांध रहे थे। तभी आवारा कुत्तों का झुंड अनन्या पर हमलावर हो गया। शिवनारायण डंडा लेकर पोती को बचाने दौड़े पर कुत्ते मासूम को नोचते रहे। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर कुत्तों को खदेड़कर भगाया।लहूलुहान होकर बेहोश हुई बच्चीइस हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.