लखनऊ, मार्च 30 -- पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम आइरा पर अचानक एक आवारा कुत्ता टूट पड़ा और उसके पैर को बुरी तरह नोच डाला। मासूम की चीखों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा, लेकिन तब तक कुत्ता उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका था। पोती की चीख सुनते ही 70 वर्षीय दादी सोमवती बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़ीं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कुत्ते से भिड़कर बच्ची को बचाने की कोशिश की। इस दौरान कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और उनकी अंगुली को काटकर लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग महिला की बहादुरी से ही बच्ची की जान बच सकी।---इलाज के बाद भी खौफ बरकरारघटना के तुरंत बाद परिजन दोनों घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.