बागपत, फरवरी 16 -- चांदीनगर। रटौल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। अलग-अलग गावों में कुत्तों ने हमलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। रटौल क्षेत्र में पिछले एक माह से कुत्तों का आतंक बना हुआ है। अब तक आवारा कुत्तें 200 से अधिक लोगों को हमलाकर घायल कर चुके है। रविवार को भी आवारा कुत्तों ने रटौल निवासी इफ्तिखार और सचिन, गौना निवासी खुशी, गढी निवासी देविराम, मुबारिकपुर निवासी हरकली, गढ़ी कलंजरी निवासी रोबिन, फुलैरा निवासी अनुज को हमलाकर घायल कर दिया। जिन्हें रटौल पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से कुत्तों का आतंक बना हुआ है। आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को हमलाकर घायल कर रहे है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.