गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर सेक्टर-23 में सीढ़ियों पर बैठे आवारा कुत्तों को हटाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच के बाद मारपीट तक हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक संजयनगर सेक्टर-23 निवासी विजय शर्मा बीते पांच अप्रैल को जब अपने काम से लौटकर घर पहुंचे तो फ्लैट की सीढ़ियों पर कुत्ता बैठा था। उन्होंने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया, जिस पर पड़ोस में रहने वाली अचला मलिक ने विरोध किया। आरोप है कि अचला मलिक ने घर के अंदर से ही गाली-गलौच शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को धमकियां देने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस जांच में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.