मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार से शहर में चयनित स्थल पर आवारा कुत्तों को खिलाने की व्यवस्था शुरू हो गई। इसके लिए निगम के सभी 49 वार्डों में एक-एक स्थल का चयन किया गया है। इनमें संगम चौक (ब्रह्मपुरा) इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास, महेश बाबू चौक से सटे महामाया माई स्थान के पास, भगवानपुर पुल के नीचे, ब्रह्मपुरा पोखर के पास व अन्य स्थान शामिल हैं। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक हर वार्ड में अगले एक-दो दिनों में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। प्रावधान के अनुसार विशेष स्थल के अलावा मेन रोड, गली, चौक या अन्य जगहों पर आवारा कुत्तों को खाना नहीं देना है। आने वाले दिनों में आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण, प्रतिरक्षण करने के साथ ही आश्रय स्थल व अन्य इंतजाम किए जाने हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.