आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
औरैया, जून 14 -- अछल्दा, संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास स्थित एक किन्नू के बाग में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मोर के शव को सुरक्षित रखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार रविवार को ग्वारी गांव के निकट किन्नू के बाग में एक मोर विचरण कर रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मोर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मोर का शव देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण ग्रामीणों ने शव को सुरक्षित स्थान पर रख दिया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.