पीलीभीत, फरवरी 10 -- लालपुर। संवाददाता। गजरौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के समीप आबादी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए हिरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरन पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हिरन को सुरक्षित पकड़ा और तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना समय रहते वन विभाग को दे दी गई थी, इसके बावजूद विभागीय टीम काफी देर से मौके पर पहुंची। बाद में हिरन को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर बेहतर इलाज के लिए पीलीभीत भेजा गया, लेकिन वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.