सुल्तानपुर, मई 26 -- अखंडनगर। ब्लॉक क्षेत्र के उनुरखा गांव में मंगलवार की सुबह आवारा कुत्तों ने हमला करके राष्ट्रीय पक्षी मोर को बुरी तरह से घायल किया, ग्रामीणों को जबतक घटना की जानकारी हुई और वह कुत्तों भगाकर जबतक मोर के उपचार का प्रबंध करते वह मर गया। इस घटना से ग्रामीण भी काफी दुखी है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव के बाहर खेत की ओर एक मोर घूम रहा था। तभी गांव के अवारा कुत्तों की निगाह मोर पर पड़ गई, इसके बाद कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया, और मौका देखकर कुत्तों के झुंड ने मोर पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोच डाला था, जानकारी होने पर गांव के लोगों ने कुत्तों को लाठी डंडा लेकर ललकारते हुए दौड़े और घायल की उपचार कराते उसकी मौके पर ही वह मर गया। मौके पर पहुंचे कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचंद्र तिवारी ने कुत्तों क...