आवारा कुत्तों के हमले से गोवंश की मौत
बुलंदशहर, मई 17 -- क्षेत्र के गांव कादलपुर के जंगल में आवारा कुत्तों के हमले से गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गोवंश को दफन कर दिया। बताया जाता है कि गांव के जंगल में रविवार को आवारा कुत्तों ने खदेड़कर एक गोवंश पर हमला कर दिया। अधिक घायल होने पर गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों नीरज शर्मा, अंकुश ठाकुर, पिंटू,सौरभ आदि ने गोवंश को दफन कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.