आवारा कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल
गौरीगंज, मई 13 -- शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्र में मंगलवार को बाजार शुकुल कस्बे समेत आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर 12 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।बाजार शुकुल कस्बा निवासी दिलशाद अहमद (28), सुरेंद्र कुमार (27), लक्ष्मण (26), रजनी शुक्ला (24), ऋषभ (5), रीशान (2), आराध्या (9) और नीरज गुप्ता (46) को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। वहीं सेवरा गांव निवासी अमरीश (25), शिवली गांव निवासी पार्थ (7) तथा पूरे पठान निवासी मोहम्मद दानिश (5) भी कुत्तों के हमले का शिकार हुए। बरसंडा गांव निवासी घनश्याम (56) को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों को डाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.