आवारा कुत्तों के हमले में हिरण घायल
शाहजहांपुर, मई 12 -- तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर गैसरा में सोमवार देर शाम आवारा कुत्तों के हमले में एक हिरण घायल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण सुनील यादव ने कुत्तों को ललकार कर वहां से खदेड़ दिया और घायल हिरण को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान गांव के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद डिप्टी रेंजर अजय सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग कर्मचारी संदीप मिश्रा ने सहयोगी के साथ घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर उपचार शुरू कराया। डिप्टी रेंजर अजय सिंह ने बताया कि हिरण को दो से तीन दिन तक पौधशाला में निगरानी में रखा जाएगा। हालत में सुधार होने पर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.